छत्तीसगढ़

सुकमा नगर पालिका की सामान्य सभा में जनसमस्याओं पर गरजे विपक्ष, नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन ने प्रशासन को घेरा

सुकमा नगर पालिका की सामान्य सभा में जनसमस्याओं पर गरजे विपक्ष, नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन ने प्रशासन को घेरा

बिजली, पानी, सड़क, नाली सफाई, डेंगू-मलेरिया रोकथाम और बस स्टैंड की व्यवस्थाओं को लेकर उठाई मांग, समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता: बालक राम यादव
सुकमा। नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर विपक्ष ने नगर पालिका प्रशासन को घेरा। नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन ने बिजली, पेयजल, सड़क, नालियों की सफाई, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए नगरवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में आयशा हुसैन ने कहा कि शहर के कई वार्डों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं तथा नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

उन्होंने मांग की कि नगर पालिका के सभी स्कूल परिसरों में मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। साथ ही सभी वार्डों की नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने सुकमा बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था और यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मिलना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।

बैठक में विपक्ष के पार्षद शेख नजीर और सुनील यादव ने भी जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि यदि नगर पालिका जल्द ही जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में आंदोलन करेगी तथा नगर पालिका का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

आयशा हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगरवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

सामान्य सभा की बैठक में नगर पालिका के अन्य पार्षद एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!