छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: बीजापुर में खेत की जोताई के दौरान किसान पर गिरा सूखा पेड़, मौके पर हुई मौत

बीजापुर में खेत की जोताई के दौरान किसान पर गिरा सूखा पेड़, मौके पर हुई मौत

गंगालूर तहसील के ग्राम जरगोया में हादसे से शोक की लहर, प्रशासन जुटा आगे की कार्रवाई में

बस्तर समय
बीजापुर। जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पदमुर के आश्रित ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जोताई के दौरान एक किसान के ऊपर सूखा पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान अनिराम पेरमा बुधवार सुबह लगभग 10 बजे अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सूखा पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि किसान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस घटना की स्थानीय प्रशासन या पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हो सकी है। आधिकारिक पुष्टि के बाद अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!