छत्तीसगढ़

बड़ी खबर हादसा: NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की हालत गंभीर

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की हालत गंभीर

कुकानार थाना क्षेत्र के कुंदनपाल चौक में हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, फरार पिकअप वाहन को तोंगपाल पुलिस ने पकड़ा।

रिपोर्टर: बालक राम यादव
सुकमा।

सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर स्थित कुंदनपाल चौक में शुक्रवार को पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जंगमपाल के दो ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कुकानार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का प्राथमिक उपचार जारी है, जबकि आवश्यकता पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार पिकअप वाहन को तोंगपाल थाना क्षेत्र में पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!