छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त

सुकमा। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा से लगे सुकमा वनमंडल के गोलापल्ली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा मैजिक वाहन, दो मोटरसाइकिलें तथा कुल 0.671 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद कर जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त की रात वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कम्पार्टमेंट क्रमांक 876 में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा की ओर से आ रहे एक टाटा मैजिक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 5 बड़े लट्ठे और एक स्लीपर सहित कुल 0.629 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद हुई। वन अमले को देखकर चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। जब्त वाहन और लकड़ी को मरईगुड़ा वन कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है।

इसी रात कम्पार्टमेंट क्रमांक 842 में वन विभाग की टीम ने दो मोटरसाइकिलों को भी रोका। इनमें से एक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दोनों मोटरसाइकिलों से 0.042 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद की गई। इनमें से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोलापल्ली और किस्टाराम क्षेत्र में अवैध कटाई एवं सागौन लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। सीमा क्षेत्र में रात के समय विशेष गश्त और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से लकड़ी की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं।

वन विभाग ने बताया कि जब्त लकड़ी, वाहन और मोटरसाइकिलों के संबंध में वन अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं क्षेत्र में कुछ वनकर्मियों की मिलीभगत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जिसकी जांच की मांग उठ रही है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!