बड़ी सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को जबरदस्त मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत।

बड़ी सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को जबरदस्त मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत।
छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे-130 अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर जजगा लखनपुर थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ग्रामीण सड़क से हाईवे पर आए बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
दोनों मृतक बाइक सवार युवक थे जो सरगुजा में मेहमानी करके लौट रहे थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
अम्बिकापुर बिलासपुर NH में फिर दिखा तेज रफ़्तार का कहर
नेशनल हाईवे 130 पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है।
जजगा में रिश्तेदार के घर मेहमानी कर बाइक सवार लौट रहे थे घर इसी दौरान हुआ हादसा
मृतकों का नाम जय सिंह और रामकुमार सिंह ग्राम महुआटिकरा थाना दारिमा निवासी हैं।
घर लौट रहें बाइक सवार को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर
कार रौंदने से बाइक सवार दो लोगो की हुई मौत
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा में रविवार को भीषण हादसा हुआ है।




