छत्तीसगढ़

जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा संघर्ष पदयात्रा आरंभ कर दी।

जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा संघर्ष पदयात्रा आरंभ कर दी।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत -गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण करने का प्रस्ताव रखा है,जिसे संसद में बिल के रूप में पेश किया गया है, जिसमें काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 और साप्ताहिक भुगतान जैसी सुविधाओं की बात कही गई है।
नाम बदलने को लेकर आक्रोशित कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सड़क पर उतर कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरो शोर से संघर्ष आरंभ कर दी है।

सुकमा जिले में कोंग्रेस पार्टी के द्वारा मनरेगा बचाओ संघर्ष कार्यक्रम जन जागरूकता अभियान की प्रारंभ।

25 जनवरी तक जिलास्तरीय ग्राम पंचायत वार्ड ब्लॉक स्तर पर मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाएगा,जिसकी प्रारंभिक आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बिगुल बज चूंकि है।

जिले के ग्राम पंचायत माटेमर्का से ग्राम पंचायत चिंगावारम तक पैदल मार्च करते हुए मनरेगा बचाओ अभियान प्रारंभ कर दी गई है।

12 से 25 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर होगा जन संवाद करने का निर्णय लिया गया है।

अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरीश कवासी ने कहा कि कोंग्रेस क़े कार्यकर्ता पारा टोले के चप्पे-चप्पे पहुंचकर बताएंगे कैसे भाजपा सरकार मजदूरों क़े भविष्य क़े साथ कर रही खिलवाड़,पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता चलाएगे मनरेगा बचाओ अभियान, उन्होंने ने कहा कि 12 जनवरी से 29 जनवरी,के बीच अनेक प्रकार के दिशा निर्देश पर किया जाएगा कार्य,प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, मनरेगा साथी और मनरेगा मज़दूरों की भागीदारी के साथ पंचायत-स्तरीय चौपालों का आयोजन किया जाएगा,
कांग्रेस अध्यक्ष एव लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा हस्ताक्षरित पत्र को ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, रोज़गार सेवकों और मनरेगा मज़दूरों तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाएगा,

प्रत्येक गाँव में सोनिया गांधी का मनरेगा मज़दूरों के नाम वीडियो संदेश सार्वजनिक रूप से दिखाकर ग्रामीण इलाकों में रह वासियों को जागरूक किया जाएगा नारों की दीवार पेंटिंग समन्वय समिति द्वारा जारी की जाएंगी

26 जनवरी को काम के अधिकार की रक्षा और मनरेगा के संरक्षण की मांग करते हुए ग्राम सभा प्रस्तावों का पारित करवाया जाएगा,AICC समन्वय समिति द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों के अनुरूप काम मांगो अभियान चलाया जाएगा,

मनरेगा के समर्थन में नारों के साथ गाँव-स्तरीय प्रभात फेरी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा,

मनरेगा मज़दूरों द्वारा भारत के राष्ट्रपति को मनरेगा की पुनः बहाली की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!