तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग ने भयावह रूप ले ली, गोदाम में रखे सारे तेंदूपत्ता जलकर खाक में मिल गई।

तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग ने भयावह रूप ले ली, गोदाम में रखे सारे तेंदूपत्ता जलकर खाक में मिल गई।
बीजापुर: जिले के ईटपाल गांव स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई इस घटना में तेंदूपत्ता से भरी लगभग 18,000 से 25,000 बोरियां जलकर खाक हो गईं और करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है।
सोमवार (25 मई 2026) दोपहर करीब 2:30 बजे की आसपास बताईं जा रही है।
वन विभाग, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं तेंदूपत्ता से लदे वाहनों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
जिले के ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, हजारों बोरी जलकर खाक में मिल गई।
जिला मुख्यालय से लगे ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखी हजारों बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख हो गई।
आज 25 मई नौतपा का पहला दिन कूदरत की तपती आग छोटी सी चिंगारी भी भयावह रूप ले ली फिलहाल आग लगने की कारण अनसुलझी है।
आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया नुकसान लाखों रुपए का बताया जा रहा है।
वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। संग्राहकों की मेहनत पर पानी फिरने से क्षेत्र में मायूसी है।




