तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में भीषण आग लगी, बड़ी दूर्घटना होते होते टली।

तेंदूपत्ता से भरी ट्रक में भीषण आग लगी, बड़ी दूर्घटना होते होते टली।
बस्तर समय समाचार रिपोर्टर
कोयलीबेडा: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के पानीडोबीर सोनपुर में तेंदूपत्ता से भरी एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह दुर्घटना वाहन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तारों के संपर्क में आने के कारण हुई, जिससे पूरा ट्रक और तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया।
घटना से जुड़े मुख्य बिंदु व स्थान
कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीडोबीर सोनपुर बताई जा रही है
किस वजह से वाहन में आग लगी।
वाहन के ऊपरी हिस्से का बिजली के तारों (हाईटेंशन लाइन) की चपेट में आने से इतनी बड़ी घटना हुई।
इस आग की तांडव से नुकसान।
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी ट्रक और उसमें लदा लाखों का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया।
ट्रक पर बैठे हमालो ने कैसे बचाव की।
ट्रक चालक और अन्य कर्मचारियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।इस क्षेत्र में बिजली के तारों के संपर्क में आने से तेंदूपत्ता ट्रकों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।




