छत्तीसगढ़

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन सुकमा में जागरूकता कार्यक्रम, 140 छात्र-छात्राओं को कानून, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की दी जानकारी

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन सुकमा में जागरूकता कार्यक्रम, 140 छात्र-छात्राओं को कानून, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की दी जानकारी

संवाददाता : बालक राम यादव
सुकमा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, सुकमा में सोमवार, 27 जुलाई 2026 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी थाना अजाक एवं महिला सेल प्रभारी निरीक्षक पदमा जगत ने लगभग 140 प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को नवीन आपराधिक कानून, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, नशा मुक्ति, यातायात नियमों तथा आत्मरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के क्लस्टर प्रमुख श्री माखनलाल साहू, संस्था प्रमुख सुश्री हसीना नेताम, मोबिलाइज़र वनमाली यादव एवं सुश्री रिंकी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा से थाना अजाक में नियुक्त पैरालीगल वालंटियर श्री देवेंद्र यादव ने भी छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक जागरूकता अभियानों के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न जनहित एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित पोर्टलों की जानकारी देते हुए 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) एवं 1076 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही युवाओं से गैर-कानूनी संगठनों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कानूनों की जानकारी को अपने दैनिक जीवन में उपयोगी बताया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!