छत्तीसगढ़

“निवा दुवड़ ते” अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने किया ग्राम भ्रमण, ग्रामीणों से किया जनसंवाद

“निवा दुवड़ ते” अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने किया ग्राम भ्रमण, ग्रामीणों से किया जनसंवाद

संवाददाता, बालक राम यादव
भेजी/सुकमा। सुकमा पुलिस द्वारा संचालित “निवा दुवड़ ते” अभियान के तहत थाना भेजी पुलिस ने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह एवं श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास बढ़ाना तथा सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाना है।

जनसंवाद के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नशा मुक्ति, अवैध मादक पदार्थों से दूर रहने, महिला एवं बाल सुरक्षा, किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि सुकमा पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

सुकमा पुलिस ने जनसहयोग को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!