छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तानाशाह प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज जिला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, सुकमा द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर तानाशाह प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

दिल्ली में अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा किया गया बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। छात्रों की आवाज को डंडे के बल पर दबाने का हर प्रयास निंदनीय है।

इस अन्याय के विरोध में आज सुकमा में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के सम्मान, उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषभ चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी है। शिक्षा, रोजगार और हक की मांग करने वाले छात्रों पर लाठी चलवाना तानाशाही है। युवा कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!