छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद के चलते हत्या का प्रयास करने वाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया,एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने गुत्थी सुलझाई।

घरेलू विवाद के चलते हत्या का प्रयास करने वाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया,एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने गुत्थी सुलझाई।

संवाददाता : बालक राम यादव 

सुकमा: जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र गादीरास थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरवारास से सबसे बड़ी खबर निकल कर आ रही है,हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

जिला सुकमा पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण IPS द्वारा गंभीर प्रकरण में प्रभावी विवेचना एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री रोहित शाह IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी सुकमा श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

29 मई 2026 को ग्राम धुरवारास खासपारा, थाना गादीरास में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी रंगा सोढ़ी, पिता कोसा सोढ़ी, उम्र 46 वर्ष द्वारा लोहे के नुकीले औजार से प्रार्थी पक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में पीड़ित को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे क्षेत्र में भय एवं तनाव का वातावरण निर्मित हो गया था। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मामले की सूचना पर थाना गादीरास पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

मामले में थाना गादीरास में अपराध क्रमांक 16/2026 अंतर्गत धारा 296, 115, 351(3), 333 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, चिकित्सकीय दस्तावेजों एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार पातासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रंगा सोढ़ी को 4 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना विधि अनुसार उसके परिजनों को दी गई तथा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिला पुलिस सुकमा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!