छत्तीसगढ़

NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार को सुकमा में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ते मानसिक दबाव के कारण छात्र गंभीर तनाव का सामना कर रहे हैं।

वक्ताओं ने हाल ही में सामने आए छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामलों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उनका कहना था कि छात्रों को निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और सुरक्षित भविष्य का भरोसा मिलना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन के अंत में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!