छत्तीसगढ़

हरीश कवासी के नेतृत्व में तुमलपाड़ के ग्रामीणों ने उठाई विकास की मांग, जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश

हरीश कवासी के नेतृत्व में तुमलपाड़ के ग्रामीणों ने उठाई विकास की मांग, जिला सीईओ ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश

सुकमा। ग्राम तुमलपाड़ के ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क एवं पीडीएस भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुकुंद ठाकुर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।

मुलाकात के दौरान सीईओ जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मांगों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सीईओ के सकारात्मक आश्वासन से ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि तुमलपाड़ के ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर आए थे, जिनके समाधान के लिए जिला पंचायत सीईओ से चर्चा की गई है। उन्हें विश्वास है कि प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेगा।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!