बड़ी खबर: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कड़ी निंदा करते हैं – राजेश नाग

जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कड़ी निंदा करते हैं – राजेश नाग
सभी स्टूडेंट्स को तत्काल रिहाई करें
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा। दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की राजेश नाग जिलाध्यक्ष बस्तरिया राज युवा मोर्चा ने की कड़ी निंदा की है
दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई, जिसमें लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की खबरें सामने आई हैं, उसकी बस्तरिया राज युवा मोर्चा कड़ी निंदा करता है।
हमारा मानना है कि छात्रों की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने के बजाय उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
NEET परीक्षा से जुड़े विवादों और बार-बार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों में चिंता और असंतोष पैदा किया है। परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों का विश्वास बना रहे।
बस्तरिया राज युवा मोर्चा का कहना है कि यदि परीक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही हुई है, तो उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। इसी संदर्भ में मोर्चा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग करता है।
हम सभी छात्रों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकारों का समर्थन करते हैं तथा आंदोलन से जुड़े छात्रों और सोनम वागंजूक के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं। सरकार से आग्रह है कि छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित करे और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए।




