छत्तीसगढ़

एनएच-30 पर 16 गौवंशों को कुचलने का मामला: आरोपी चालक वाहन सहित गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एनएच-30 पर 16 गौवंशों को कुचलने का मामला: आरोपी चालक वाहन सहित गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

संवाददाता: बालक राम यादव // सुकमा। जिले के विकासखंड कोंटा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम पंचायत ढोंडरा स्थित राजू ढाबा के सामने 16 गौवंशों को कुचलने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!