छत्तीसगढ़

संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पीएम-सीएम का पुतला दहन।

संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पीएम-सीएम का पुतला दहन।

संवाददाता: बालक राम यादव
सुकमा। देश की संवैधानिक एजेंसियों के कथित दुरुपयोग तथा कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाए जाने के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय सुकमा के बस स्टैंड चौक में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है।

मोहम्मद हुसैन (बाबा)ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जांच एजेंसियों को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से कार्य करना चाहिए, लेकिन वर्तमान समय में उनका उपयोग राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है। उनका आरोप है कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो पार्टी आने वाले समय में और व्यापक जनआंदोलन करेगी।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विरोध-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से बस स्टैंड चौक पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गर्माहट रहा।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!