कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए धरदबोचे,240 लिटर शराब जप्त।

कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए धरदबोचे,240 लिटर शराब जप्त।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
240 लीटर महुआ शराब कीमती 24000/- एवं परिवहन में प्रयुक्त ऑटो CG-26K-1379 कीमती 120000/- लगभग कुल 14400/- जब्त।
पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण IPS द्वारा जिला सुकमा में सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री रोहित शाह IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी सुकमा श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में
थाना सिटी कोतवाली सुकमा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.05.2026 को थाना सिटी कोतवाली सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक CG-26K-1379 में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब परिवहन करने सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली सुकमा की पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा महादेव डोंगरी रोड, पुराना मुर्गा बाजार के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो वाहन को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कोमराम रामा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गोंगला, थाना एवं जिला सुकमा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर ऑटो में 13 प्लास्टिक जरीकेनों में भरी भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान 13 जरीकेन में कुल 240 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹24,000/- आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक CG-26K-1379 को भी जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। इस प्रकार कुल लगभग ₹1,44,000/- की मशरूका जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सुकमा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके,ताकि समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।




