आईईडी विस्फोट से गंभीर घायल हुआ जवान को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।

आईईडी विस्फोट से गंभीर घायल हुआ जवान को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के नक्सल विरोधी अभियान में आईईडी विस्फोट से गम्भीर रूप से घायल जवान को सुकमा पुलिस के अभिनव पहल से मिला आर्थिक सहायता।
पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत राशि रुपये 50,00,000/- का वितरण
जिला सुकमा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 204 राजेन्द्र कुमार नाग, डीआरजी ओस्कर में पदस्थापना के दौरान जिला पुलिस छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, एसटीएफ एवं कोबरा द्वारा जिला बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्रांतर्गत कर्रेगट्टा की पहाड़ी पर चलाये गये संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 09.05.2025 को आई.ई.डी. की चपेट में आने से आरक्षक 204 राजेन्द्र कुमार नाग के दोनों पैर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गये थे।
आरक्षक को तत्काल घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया, जहां आरक्षक 204 राजेन्द्र कुमार नाग का लगभग 05-06 माह तक रामकृष्ण मिशन अस्पताल, रायपुर में उपचार कराया गया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में पुलिस कर्मियों का बीमा कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।
पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत आरक्षक क्रमांक 204 राजेन्द्र कुमार नाग से संपर्क करते हुए घटना का प्रकरण तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से बीमा कंपनी को प्रेषित किया गया।
पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल होने पर संबंधित को राशि रुपये 50.00 लाख का बीमा प्रावधानित है।
30.03.2026 को आरक्षक क्रमांक 204 राजेन्द्र कुमार नाग के साथ उनके पिता श्री गंगाधर नाग एवं उनकी माता श्रीमती दयमती नाग को श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा एवं श्री प्रवीण झा, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुकमा द्वारा बीमा राशि रुपये 50,00,000/- (पचास लाख) का भुगतान किया गया।




