छत्तीसगढ़

212 बटालियन,सीआरपीएफ ने मानवता का परिचय दी,विश्‍व रक्‍तदाता दिवस के अवसर पर रक्‍त दान का आयोजन किया।

212 बटालियन,सीआरपीएफ ने मानवता का परिचय दी,विश्‍व रक्‍तदाता दिवस के अवसर पर रक्‍त दान का आयोजन किया।

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के 212 बटालियन सीआरपीएफ ने विश्‍व रक्‍तदान दिवस मनाया गया जिसका थिम मानवता की एक बूँद,रक्‍त दान करें, जीवन बचाऍं’’ था। इस कार्यक्रम के दौरान 212 बटालियन मुख्‍यालय मे मौजूद अधिकारी, अधिनस्‍थ जवानो ने शपथ लिया।

इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेंज कोन्‍टा के संबद्ध 217 बटालियन, कोन्‍टा मे,राजेश पाण्‍डेय, पुलिस उप महानिरीक्षक,परिचालन रेंज कोटा के दिशानिर्देश और विजय शंकर, कमाण्‍डेन्‍ट-217 बटालियन की अगुआई मे, 212, 217 व 218 बटालियन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी ने साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया और लगभग 65 कार्मिको अधिकारियो/कार्मिको ने अपनी स्‍वेच्‍छा से रक्‍तदान किया, जिसमे 212 बटालियन के 17 कार्मिको अधिकारियो/कार्मिको द्वारा रक्‍त दान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश पाण्‍डेय, पुलिस उप महानिरीक्षक, (परिचालन) रेंज कोन्‍टा द्वारा किया गया और वहॉ पर मौजूद सभी अधिकारीयो व जवानो को विश्‍व रक्‍तदाता दिवस पर निर्देशन दिये कि आप सभी अपने परिवार, दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों, सहयोगियों और जनता को नियमित, स्‍वेच्छिक अवैतनिक रक्‍तदान की अवश्‍यकता के बारे मे जागरूक करें तथा सभी से अनुरोध किया की जब भी कभी, किसी को रक्‍त की जरूरत होगी, बिना किसी लोभ के और बिना किसी भेदभाव के रक्‍तदान करे,आपकी एक बूँद रक्‍त से किसी की जान बच सकती है।
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ बिनोद कुमार टोपो, सी.एम.ओ.(एस.जी) कमाण्‍डेन्‍ट चिकित्‍सा 50 बटालियन, अरविद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी रेंज कोन्‍टा,विरेन्‍द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 217 बटालियन,दिनेश कुमार,द्वितीय कमान अधिकारी 212 बटालियन,नीरसिंह मिणा, द्वितीय कमान अधिकारी 217 बटालियन, गौरव शर्मा, उप कमाण्‍डेन्‍ट 212 बटालियन तथा अधीनस्‍थ अधिकारी व जवान मौजूद रहें।

कार्यक्रम के अंत मे रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सभी रक्‍तदाता को प्रमाण पत्र दिया गया और उपस्थित सभी को जलपान कराया गया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!