छत्तीसगढ़

दो दिवसीय अनुदेशक प्रशिक्षण का सफल समापन, कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण पोटा केबिन व्यवस्था पर दिया जोर

दो दिवसीय अनुदेशक प्रशिक्षण का सफल समापन, कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण पोटा केबिन व्यवस्था पर दिया जोर

सुकमा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार दो दिवसीय अनुदेशक प्रशिक्षण का आयोजन 29 एवं 30 जून 2026 को ऑडिटोरियम हॉल, सुकमा में किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब खान ने किया। उन्होंने अनुदेशकों से संवाद करते हुए आवासीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। ए डी पी ओ नारायण वर्मा व ए पी सी राजनीश सिंह ने सम्बोधित किया.

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बच्चों के सर्वे, प्रवेश प्रक्रिया, पंजी संधारण, छात्रावास एवं कक्षों की साज-सज्जा, भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अनुदेशक उत्साहपूर्वक सहभागी बने और सामूहिक प्रस्तुतियों के साथ प्रशिक्षण का आनंद लिया।

दूसरे दिवस की शुरुआत प्रातः 6 बजे योग सत्र से हुई। इसके बाद प्रातः 10 बजे पुनः प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इस दौरान मेंटल हेल्थ, मेडिकल कक्ष की तैयारी, बालिकाओं के मासिक धर्म प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन, बच्चों की दैनिक समय-सारणी, अवकाश प्रबंधन तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने की विभिन्न योजनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

समापन समारोह में जिला कलेक्टर श्री अमित कुमार ने अनुदेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं को पोटा केबिन की ऐसी आवश्यकता बनाएं कि बच्चे और उनके अभिभावक उन्हें अपने विद्यालय में बना रहने हेतु बोले।कलेक्टर सर ने सभी अनुदेशकों का आगाह किया कि वर्तमान में जिला नक्सल मुक्त हो चुका है और पालक अपने बच्चों को गाँव के स्कूल में भी पढ़ा सकते है ,लेकिन यदि आप सभी अपने पोर्ताकेबिन और आर एम एस ए स्कूल में आपके द्वारा अच्छा कार्य किया जाता है परंतु अनुदेशकों को उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण के माध्यम से पोटा केबिनों को उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना सभी अनुदेशकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा जिला जिन अनुदेशकों के कार्य रिव्यू तीन-तीन माह में किया जाएगा और बेहतर कार्य करने वाले पांच पांच अनुदेशकों को अन्य राज्यों में भ्रमण के लिए भेजा जाएगा. कलेक्टर महोदय के साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी आर मंडावी जी प्रशिक्षण में पहुंचे.
प्रशिक्षण के अंतिम में सहायक परियोजना समन्वय श्री आशीष राम ने सभी अनुदेशकों को अच्छे ढंग से प्रशिक्षण लेने एवं मास्टर ट्रेनर्स को मॉड्यूल तैयार करने एवं प्रशिक्षण बेहतर ढंग से देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!