छत्तीसगढ़

सुकमा: गादीरास में हरीश कवासी का छात्रों से संवाद, NEET पेपर लीक पर जताई चिंता, कहा “आने वाली सरकार छात्रों के हित में काम करेगी।

सुकमा: गादीरास में हरीश कवासी का छात्रों से संवाद, NEET पेपर लीक पर जताई चिंता, कहा “आने वाली सरकार छात्रों के हित में काम करेगी।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी के द्वारा आज गादीरास में छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संवाद में शिक्षा का अधिकार, छात्रों का अधिकार, युवा नेतृत्व, शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार के अवसर जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई।

NEET पेपर लीक पर चिंता जताई।

कार्यक्रम में NEET पेपर में हो रही धांधली और पेपर लीक का मुद्दा भी उठा। इस पर हरीश कवासी ने कहा कि _”पेपर लीक से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस कि सरकार आएगी जो निष्पक्ष तरीके से छात्रों के हित की लड़ाई लड़ेगी और छात्रों के हित के लिए काम करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद के दौरान शिक्षा, युवा नेतृत्व और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

शिक्षा का अधिकार के बारे में बताया।

हरीश कवासी ने कहा कि शिक्षा किसी की मोहताज नहीं है। यह हर छात्र का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को दूरस्थ आदिवासी इलाकों में स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की कमी दूर करने की जरूरत है।

शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सिर्फ स्कूल खोलने से काम नहीं चलेगा। सुकमा के छात्रों को भी बस्तर-रायपुर के छात्रों जैसी लैब, लाइब्रेरी और कंप्यूटर की सुविधा मिलनी चाहिए।

युवा नेतृत्व की जानकारी दी।

कवासी ने छात्रों से अपील की कि वे राजनीति से डरे नहीं। पंचायत से लेकर विधानसभा तक युवा आगे आएं। “युवा नेतृत्व ही जिले का भविष्य तय करेगा।

रोजगार के अवसर मिलेगी।

बेरोजगारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ स्किल भी जरूरी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपनी समस्याएं रखी। छात्रों ने शिक्षकों की कमी, छात्रावास की सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग न मिलने का मुद्दा उठाया।

हरीश कवासी जी ने आश्वासन दिया कि छात्रों की सभी मांगों को जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और जिले में “युवा संवाद मंच” बनाया जाएगा ताकि छात्रों की आवाज लगातार सुनी जा सके।

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!