छत्तीसगढ़

सुकमा में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एसटीएफ का जवान गिरफ्तार,दर असल कानूनी तौर पर किसी भी धाराओं की अधिकारिक पुष्टि नहीं।

सुकमा में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एसटीएफ का जवान गिरफ्तार,दर असल कानूनी तौर पर किसी भी धाराओं की अधिकारिक पुष्टि नहीं।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा। जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद छिंदगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी जवान के विरुद्ध संबंधित धाराओं के मामला में दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है तथा सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी आरोपी को उसके पद या विभाग के आधार पर विशेष छूट नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छिंदगढ़ थाना प्रभारी ने बताया है कि फिलहाल गिरफ्तार किया गया है। लेकिन किसी भी तरह कार्रवाई नहीं की गई है।

खबर लिखने के बाद अधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की कानूनी धाराओं की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!