गोंडेरास आश्रम में सकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

गोंडेरास आश्रम में सकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा। जिले के गोंडेरास आश्रम में संकुल स्तरीय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान इनकी मौजूदगी रही है।
जिला पंचायत सदस्य, श्रीमत गीता कवासी, वार्ड पंच, श्रीमती चमरिन यादव पति श्री बालक राम यादव, ग्रामीण श्री मेहत्तर यादव,श्री हरी राम यादव,श्री लक्ष्मीनाथ यादव, पियून,नागेश कड़ती,शिक्षक, श्री देवा राम वंजामी, शिक्षक, श्री जीसशन बोई,शिक्षक, श्री संतू राम नेताम, शिक्षक, श्री सोमन राम बघेल, शिक्षक, श्री कोमेश्वर ठाकुर, शिक्षक,श्री शिवलाल बैगा, शिक्षक, श्रीमती राधा सिंह,शिक्षक श्रीमती मीनांती इक्का,शिक्षक, श्रीमती, प्रियंका गुआर्या एवं अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी रही।




