छत्तीसगढ़

पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करते वक्त कार्रवाई की, जमानत मे रिहा किया।

पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करते वक्त कार्रवाई की, जमानत मे रिहा किया।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के थाना कोन्टा पुलिस की अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई।

आरोपिया के कब्जे से अंग्रेजी शराब किंगफिशर बियर की बोतल 6 नग, अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी देशी शराब पौवा की बोतल कुल 7 नग कुल जुमला चार लीटर अट्ठानवे ग्राम शराब बरामद।

जिला सुकमा थाना कोंटा में 21 मई 2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ब्लॉक कॉलोनी वार्ड क्रमांक 3 के किराना दुकान में अंग्रेजी शराब का विक्रय हो रहा है, की सूचना पर पुलिस थाना कोंटा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना को डमीक्रेता से तस्दीक करा कर समक्ष गवाहों के वैधानिक कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान आरोपिया श्रीमति एम विजय लक्ष्मी पिता स्वर्गीय एम सत्यनारायण उम्र 70 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3, ब्लाक कालोनी कोन्टा के कब्जे से अंग्रेजी बीयर किंगफिशर की बाटल मात्रा 650 के 6 नग किमती 1200 रूपये। 2 अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी देशी शराब के पव्वा बाटल मात्रा 180 एम एल कुल 7 नग, जप्त शराब की कुल मात्रा 4 लीटर अट्ठानवे ग्राम और शराब बिक्री की रकम 300 रूपये, जिसमें 200 रूपये का एक नोट तथा 100 रूपये का एक नोट मौके पर जप्त किये. आरोपिया का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर मौके पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामला जमानतीय होने से आरोपिया को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया एवं जप्तशुदा सम्पत्ति को थाना लाकर नम्बरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!