टिकनपाल के गायतापरा में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

टिकनपाल के गायतापरा में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टर,भीमा राम ताती
कुआकोंडा/दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पंचायत टिकनपाल अंतर्गत गायतापरा क्षेत्र में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टिकनपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सपना (उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से नदी की ओर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वे नदी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही टिकनपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे टिकनपाल और गायतापरा क्षेत्र में शोक का माहौल है।




