छत्तीसगढ़

हिमाचल के ‘युवा-उत्सव’ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया जिले का मान

हिमाचल के ‘युवा-उत्सव’ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया जिले का मान

जिला प्रशासन ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी के सतत मार्गदर्शन में जिले के 22 सदस्यीय दल को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (बीरगांव) में आयोजित ‘युवा-उत्सव 2026’ में शामिल होने का स्वर्णिम अवसर मिला। 10 छात्र, 10 छात्राओं और 2 प्रभारी शिक्षकों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से लेकर उनके पूरे सफर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रबंधन का परिचय दिया है। प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास का उद्देश्य सुकमा की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है।

प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में सुकमा के इन होनहार युवाओं ने न केवल शैक्षणिक व बौद्धिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि हिमाचल की खूबसूरत वादियों में एडवेंचर ट्रैकिंग (साहसिक अभियान) का भी जमकर लुत्फ उठाया। इस यात्रा के दौरान सुकमा और हिमाचल प्रदेश के बीच अनूठे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारंपरिक रीति-रिवाजों और खान-पान की कड़ियों को जोड़ने का काम बखूबी किया गया। जिला प्रशासन के इस नवाचार से दूरस्थ अंचल के इन युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, असीम आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना और सामाजिक सहभागिता का एक नया संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस सफल और ऐतिहासिक यात्रा के समापन के बाद दल की नोडल अधिकारी श्रीमती सुनंदा साहू ने कलेक्टर और जिला सीईओ से सौजन्य भेंट कर उन्हें फाउंडेशन द्वारा प्राप्त गौरवमयी प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। वहीं, यात्रा से लौटे युवाओं का चेहरा खुशी से खिला हुआ था; उन्होंने हिमाचल की वादियों के खूबसूरत अनुभवों को साझा करते हुए इस अविस्मरणीय सफर के लिए जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। युवाओं ने प्रशासन की इस पहल को जीवन को बदलने वाला बताते हुए उम्मीद जताई कि सुकमा की प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऐसे प्रेरणादायक आयोजन हर वर्ष किए जाएंगे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!