छत्तीसगढ़

गौ रक्षकों के द्वारा गाय को राष्ट्र माता एवं सुरक्षा और सम्मान दिलाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

गौ रक्षकों के द्वारा गाय को राष्ट्र माता एवं सुरक्षा और सम्मान दिलाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: सुकमा जिले के जिला मुख्यालय में धर्मप्रेमी राष्ट्र प्रेमी भाइयों एवं बहनों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत पूरे जिले भर में हजारों की संख्या से अधिक हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ माता को सेवा,सुरक्षा, और सम्मान दिलाने के लिए बड़े ही संख्या में गौ भक्तों के द्वारा रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुए आयोजन कर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया ।

पूरे देश के तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान के तहत गौ माता के प्रति सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूकता रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

इसी कड़ी में सुकमा में भी तहसीलदार को ज्ञापन देकर आग्रह एवं निवेदन किया गया कि हमारी बातों को सरकार तक पहुंचाए।

भारत में गाय को “राष्ट्र माता” का संवैधानिक दर्जा देने और देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर “गौ माता राष्ट्रमाता आंदोलन” और “गौ सम्मान आह्वान अभियान” चलाया जा रहा है।

समर्थकों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था का केंद्र और पोषण का आधार है, जिसे माँ का दर्जा मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!