छत्तीसगढ़

शिक्षा की अलख जगाने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती फुलवती दास का 92 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम संस्कार आज 

शिक्षा की अलख जगाने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती फुलवती दास का 92 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम संस्कार आज

सुकमा। जिले के शिक्षा जगत की अग्रणी और रामाराम गांव की प्राथमिक शाला में दशकों तक सेवा देने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती फुलवती दास का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
60 के दशक में जब सुकमा विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणांचल में शिक्षा की स्थिति बहुत कमजोर थी, तब श्रीमती फुलवती दास ने अपने पति स्वर्गीय श्री क्राइष्ट दास के साथ मिलकर रामाराम गांव की प्राथमिक शाला में अपनी सेवाएं दीं। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर इस दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया और गांव को शिक्षित बनाने की मजबूत नींव रखी। वर्षों तक उन्होंने निस्वार्थ भाव से अध्यापन कर इस क्षेत्र की कई पीढ़ियों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रीमती फुलवती दास का पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा है और सुकमा में शिक्षा के प्रसार में उनका अहम योगदान है। उनके परिजनों में
श्री दिवाकर दास सेवानिवृत्त शिक्षक
स्वर्गीय शुभाकर दास सेवानिवृत्त शिक्षक
श्रीमती दीपिका सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक
श्रीमती रेणुका सुना, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य
श्री प्रभाकर दास, सेवानिवृत्त शिक्षक
श्रीमती अनीता सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शामिल हैं।
श्रीमती फुलवती दास के निधन से सुकमा जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक समर्पित सेविका खो दी है। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

अंतिम संस्कार कार्यक्रम
श्रीमती फुलवती दास का अंतिम संस्कार 12.07.2026, रविवार को शाम 3 बजे निवास स्थान नाकापारा, सुकमा से पटनमपारा कब्रिस्तान के लिए निकाला गया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!