छत्तीसगढ़

धर्मांतरण  को लेकर विवाद, तीन परिवारों का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस बल तैनात।

धर्मांतरण  को लेकर विवाद, तीन परिवारों का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस बल तैनात।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली से धर्मांतरण को लेकर तनाव की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन परिवारों का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित परिवारों ने धर्म परिवर्तन किया है, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान ग्रामीणों ने तीनों परिवारों के घरों की छतें भी हटा दीं तथा उन्हें गांव से बहिष्कृत करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण मौके से हट गए। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!