छत्तीसगढ़

पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से किसानों को मिली बड़ी राहत,जिले के 20,856 किसानों के खातों में पहुंचे 4.17 करोड़ रुपये।

पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से किसानों को मिली बड़ी राहत,जिले के 20,856 किसानों के खातों में पहुंचे 4.17 करोड़ रुपये।

रिपोर्टर, बालक राम यादव 

सुकमा/ जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर 20,856 किसानों के खातों में 4.17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से राशि अंतरण के साथ ही जिले के किसानों को खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए आर्थिक मजबूती मिली। जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वित प्रयासों से पात्र किसानों तक योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और किसानों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी.आर. बघेल ने किसानों को ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, एग्रीस्टैक पंजीयन तथा बैंक खाते के सत्यापन जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा पात्र किसानों का सतत पंजीयन एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कृषि मशीनीकरण, प्राकृतिक खेती तथा उद्यानिकी और मत्स्य पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और आय में वृद्धि करने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

जिला प्रशासन की किसान हितैषी पहल और कृषि विभाग की सक्रियता का सकारात्मक प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीएम-किसान योजना के तहत मिली सहायता राशि को किसानों ने खरीफ फसलों की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा शासन की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रशासन ने किसानों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!