सीमावर्ती क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दूर्घटनाग्रस्त, मौके पर चालक की मौत।

सीमावर्ती क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दूर्घटनाग्रस्त, मौके पर चालक की मौत।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के कोंटा के पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सोयम श्रीनू की मोटरसाइकिल दूर्घटना में घटना स्थल पर ही मौके पर मौत हुई है।
कोंटा सीमावर्ती क्षेत्र विनयपुरम के पास कल शाम करीब 7:30 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कोंटा (PWD) विभाग के कर्मचारी सोयम श्रीनू जो कटमगुडा के मूल निवासी हैं कोंट PWD विभाग में सहायक ऑपरेटर के रूप में पदस्थ कर्मचारी थे।
बताया जा रहा है कि सोयम श्रीनू विनयपुरम से कोंटा, आ रहे थे जो की विनायपुरम मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे मौके पर ही घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कोंटा थाना प्रभारी पुलिस मौके पर पहुँचे।
मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में रखा गया है।
उनके परिजनों में मातम पसरी हुई है,आज पोस्टमार्टम कर कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।




