छत्तीसगढ़

देवर्षि नारद जयंती पर सुकमा में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों का हुआ सम्मान।

देवर्षि नारद जयंती पर सुकमा में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों का हुआ सम्मान।

रिपोर्टर, बालक राम यादव 

सुकमा। देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर शबरी माता जनकल्याण सेवा समिति द्वारा सुकमा में भव्य देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को उनके समाज एवं लोकतंत्र के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में अतिथियों ने देवर्षि नारद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि देवर्षि नारद को विश्व का प्रथम संदेशवाहक एवं पत्रकार माना जाता है। उन्होंने सदैव सत्य, संवाद और जनहित को प्राथमिकता दी, जो आज की पत्रकारिता के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्मान स्वरूप श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह (शील्ड), नोटबुक एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं तथा निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने सम्मान के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित के मुद्दों को और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ उठाने की प्रेरणा देगा।

इस दौरान इनकी मौजूदगी रही।

रविवार को पुराना कलेक्ट्रेट परिसर विवेकानंद सभा कक्ष सुकमा में जिसमें मुख्य अतिथि माननिय श्री आनंद सिंह राजपुरोहित जी (DIG CRPF SUKMA) एवं मुख्य वक्ता माननीय श्रीमती प्रियंका कौशल जी, वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं लेखक रायपुर (छ0ग0), विशिष्ट अतिथि सुश्री दीपिका सोरी जी (महिला आयोग सदस्य रायपुर), श्री सुखसागर वारे जी (जिला जनसंपर्क अधिकारी सुकमा), एवं श्री राजेन्द्र पीसा जी(जिला अध्यक्ष छ0ग0 श्रमजीवी पत्रकार संघ सुकमा) वरिष्ठ पत्रकार श्री लीलाधर राठी एवं श्री अनिल ठावरी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!