छत्तीसगढ़

सुकमा जिला मुख्यालय में पेट्रोल के लिए लम्बी कतारें लगी, पेट्रोल हुई किल्लत की मारा मारी,वाहन चालक भारी परेशान।

सुकमा जिला मुख्यालय में पेट्रोल के लिए लम्बी कतारें लगी, पेट्रोल हुई किल्लत की मारा मारी,वाहन चालक भारी परेशान।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले में इन दिनों पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है.सुकमा जिला मुख्यालय में 6 पेट्रोल पंप है,पर पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो चुका है, आपको बता दें कि 6 पेट्रोल पंप में से मात्र एक पेट्रोल पंप पुसामीपारा के जे एम आर पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल उपलब्ध है। अचानक उत्पन्न हुए इस संकट से बाइक चालकों के साथ-साथ बड़े वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि जे एम आर पेट्रोल पंप में पेट्रोल तो दी जा रही है लेकिन एक मोटरसाइकिल में मात्र दो लिटर से अधिक नहीं दी जा रही है जिससे मुशाफिरो कों को अपनी जरुरी कार्य के लिए 100 से 200 किलोमीटर दूरी सफर करने वाले फिल्ड करनें वाले को भारी दिक्कत का सामना करते हुए घर वापसी होने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जिससे अपने परिवार की रोजमर्रा की जरुरतों से वांछित होना पड़ रहा है।

पेट्रोल की कमी के कारण पुसामीपारा में स्थित जे एम आर पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। खासकर दैनिक कामकाज और व्यापार से जुड़े वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल संकट के चलते जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बाइक सवारों ने बताया कि जिले में पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं बड़े वाहनों के चालकों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की अनियमित आपूर्ति के कारण परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!