छत्तीसगढ़

बड़ी विडंबना: वन विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही,तेंदूपत्ता खरीदी आधा अधूरी ग्रामीणो ने कटाई की पत्ता अवशेष।

वन विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही,तेंदूपत्ता खरीदी आधा अधूरी ग्रामीणो ने कटाई की पत्ता अवशेष।

रिपोर्टर: बालक राम यादव
सुकमा: जिला मे तेंदुपत्ता तोड़ाई को लेकर आज दुर्गेश राय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री आदिवासी होने के नाते सुकमा जिला के आदिवासियों को उनसे बहुत उम्मीद थी की हमारे हित मे पत्ता तोड़ाई होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ सुकमा जिला के तेंदुपत्ता सघरण करताओ साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है तेंदुपत्ता तोड़ाई 2दिन से 4 दिन तक ही तोड़ाई किया गया वही वन विभाग के लोगों से हितग्राही बोलने पर सरकार, एवं उपर से निर्देश होने की बात कर हितग्राहियों को गुमराह किया जा रहा है जिन हितग्राहियों के मरान, जंगल मे पत्ते है उस पत्ते को ओड़िसा के लोग तोड़ कर ले जा रहे ओड़िसा मे उसकी बिक्री की जा रही है जब तेंदुपत्ता नहीं खरीद न था तो बूटा कटाई क्यों कराई गई वन विभाग को पहले ही हितग्राहियों को सूचित कर देना चाहिए था की इस इस समिति मे मात्र इतने ही दिवस पत्ता तोड़ाई किया जायेगा जिससे हितग्राही सिमित दिनों मे ज्यादा मात्रा मे पत्ता तोड़ाई करते, बहुत से हितग्राहियों अपने बच्चों की स्कूल फीस से लेकर कॉपी पुस्तक शादी, खेती किसानी के लिये तेंदुपत्ता पर ही निर्भर रहता है और उनके साथ वन विभाग के द्वारा इस तरह धोका करना गलत है किस तरह वन विभाग की लापरवाही का नतीजा सुकमा जिला के आदिवासी हितग्राहियों को उठाना पड़ रहा है और फायदा ओड़िसा के लोग उठा रहे है वन विभाग के कर्मचारी भी इस मे फायदा उठा रहे है ओड़िसा ले जा रहे ओड़िसा के लोगों से अलग से वन विभाग सीमा पार कराने की लेवि ली जा रही है।

जिन जिन समिति पत्ता तोड़ाई किया जा रहा है तो उन समिति पत्ता की कवालिटी के अनुसार खरीदी ज्यादा दिनों तक लिया जाए।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!