छत्तीसगढ़

NH-30 पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात ठप, बड़ा हादसा टला।

NH-30 पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात ठप, बड़ा हादसा टला।

संवाददाता: बालक राम यादव
सुकमा। जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर राजमुंडा के पास बुधवार को एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को सूचना दी गई। सड़क से पेड़ हटाने के प्रयास शुरू किए गए ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बस्तर क्षेत्र को तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। ऐसे में मार्ग बाधित होने से यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!