छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण बिल रोक कर कांग्रेस ने किया घोर पाप किया महिलाओं के साथ विश्वासघात- विष्णुदेव साय

महिला आरक्षण बिल रोक कर कांग्रेस ने किया घोर पाप किया महिलाओं के साथ विश्वासघात- विष्णुदेव साय

 

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर कांग्रेस और इण्डी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला. रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

33% महिला आरक्षण दिलाने का संकल्प बरकरार- साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीति में भागीदारी देने के लिए केंद्र सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लेकर आई थी, जिसका उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, ममता बनर्जी की पार्टी, द्रमुक और समाजवादी पार्टी ने इस बिल को पास नहीं होने दिया. साय ने कहा कि संसद के विशेष सत्र से पहले देशभर में महिलाओं के बीच इस कानून को लेकर उत्साह था, लेकिन विपक्ष के रुख के कारण यह उम्मीद अधूरी रह गई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा इस अधिनियम को लागू कराने के लिए हर बाधा दूर करेगी।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!