छत्तीसगढ़

सुकमा में भाजपा नेतृत्व का आत्मीय संवाद: वरिष्ठ नेताओं ने राठी परिवार से की मुलाकात, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

सुकमा में भाजपा नेतृत्व का आत्मीय संवाद: वरिष्ठ नेताओं ने राठी परिवार से की मुलाकात, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से सतत संपर्क बनाए रखने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी माननीय श्री यशवंत जैन जी तथा सुकमा संगठन प्रभारी माननीय श्री टिकेश्वर जैन जी ने सुकमा में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री लीलाधर राठी एवं पार्षद कांता जी के निवास पहुंचकर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान नेताओं ने परिवारजनों से विस्तार से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन की जानकारी ली तथा हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस आत्मीय भेंट ने भाजपा के पारिवारिक और संवेदनशील संगठनात्मक स्वरूप को एक बार फिर उजागर किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अरुण सिंह भदौरिया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धनी राम बारसे जी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री सोयम मुक्का जी, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी, दंतेवाड़ा मंडल कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कश्यप जी एवं श्री राजकुमार श्रीवाने की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आपसी समन्वय को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां हर कार्यकर्ता और उसका परिवार महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
इस मुलाकात ने न केवल संगठनात्मक एकजुटता को मजबूती दी, बल्कि कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच विश्वास और आत्मीयता के संबंधों को भी और अधिक सुदृढ़ किया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!