छत्तीसगढ़

भूकंप के झटके ने लोगों को दहशत में डाल दिया, अचानक जमीन हिलने से लोग घर से बाहर निकले।

भूकंप के झटके ने लोगों को दहशत में डाल दिया, अचानक जमीन हिलने से लोग घर से बाहर निकले।

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीती रात अचानक आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। अचानक आधी रात जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। दावा किया जा रहा हैै कि भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट रहा। यह भूकंप जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। जगदलपुर समेत बस्तर के कई इलाकों में लोगों ने स्पष्ट रूप से झटके महसूस किए। देर रात अचानक जमीन हिलने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए और एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटकों का असर कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें इमारतों और सामान को हिलते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहे हैं। बस्तर क्षेत्र को आमतौर पर भूकंप के लिहाज से अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है। ऐसे में यहां जमीन का इस तरह हिलना न केवल आम लोगों बल्कि विशेषज्ञों के लिए भी चिंता और अध्ययन का विषय बन गया है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!