छत्तीसगढ़

शहीदों के घर पहुंचा युवामोर्चा, तिरंगा सौंपकर बोला- बस्तर की शांति में आपका बलिदान हमेशा याद रहेगा

शहीदों के घर पहुंचा युवामोर्चा, तिरंगा सौंपकर बोला- बस्तर की शांति में आपका बलिदान हमेशा याद रहेगा

वीर शहीद परिवार सम्मान अभियान के तहत क्लेमेंनट लकड़ा और राजेश कुजूर के परिजनों का किया सम्मान, घर पहुंचकर जाना हालचाल

(भारत भास्कर)सुकमा:- बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए नक्सल हिंसा से लोहा लेते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहीद परिवारों के घर पहुंचकर उनका राष्ट्रीय ध्वज और श्री फल देकर कियस सम्मान ‘वीर शहीदो परिवार सम्मान अभियान’ के तहत युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज एव श्री फल ससम्मान भेंट किया और परिजनों से कहा गया कि बस्तर की शांति के लिए दिया गया उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सुकमा जिले के वीर शहीद जवान क्लेमेंनट लकड़ा और राजेश कुजूर के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया और उनके हालचाल की जानकारी ली।

तिरंगा सौंपकर शहीदों को किया नमन:-

शहीद परिवारों को राष्ट्रीय ध्वज श्री फल सौंपते हुए युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा और बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए जवानों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। शहीदों की वीरता और राष्ट्रसेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों के सम्मान के माध्यम से समाज की ओर से उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

‘बस्तर की शांति के लिये जवानों ने दी शहादत’:-अरुण सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया ने कहा कि आज बस्तर में शांति और विकास का वातावरण बनाने में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जवानों ने नक्सल हिंसा के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और बस्तर के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करने की जिम्मेदारी है। इन वीर जवानों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के लिए समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।
परिवारों से किया आत्मीय संवाद
कार्यक्रम के दौरान युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा गया कि देश की सुरक्षा और बस्तर की शांति के लिए बलिदान देने वाले जवान हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वीर जवानों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और बस्तर की शांति की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य हूँगाराम मरकाम, पार्षद विवेक यादव, युवा मोर्चा नेता राजकुमार कश्यप, फरहान हाशमी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!