थाना दोरनापाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

थाना दोरनापाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता, बालक राम यादव
दोरनापाल/सुकमा। सुकमा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दोरनापाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह एवं श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में थाना दोरनापाल पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विक्रम भूमिया, पिता लखी राम भूमिया, निवासी ग्राम मेषगन्दी, थाना मैथिली, जिला मलकानगिरी (ओडिशा)
दीनबंधु डोर (21 वर्ष), पिता रूकधार डोर, निवासी ग्राम दाइगुड़, थाना मैथिली, जिला मलकानगिरी (ओडिशा)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा जब्त कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पुनेम भीमा, प्रधान आरक्षक सरोज मंडावी, आरक्षक सत्यानंद बघेल, अशोक कुंजाम एवं रमेश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।
सुकमा पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध “आगाज़” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




