छत्तीसगढ़

कुदरत ने मचाई तबाही, हवा तूफान ने पेड़ मकानों के लिए काल बनी, भीषण हवा तूफान भयावह नज़र आ रही थी।

कुदरत ने मचाई तबाही, हवा तूफान ने पेड़ मकानों के लिए काल बनी, भीषण हवा तूफान भयावह नज़र आ रही थी।

रिपोर्टर, बालक राम यादव 

सुकमा: जिला मुख्यालय से लेकर सड़क मार्ग एन एच 30 गादीरास तक पूरी तरह भीषण हवा तूफान से कूदरत ने तबाही मचाई सड़क में बड़े-बड़े पेड़ गिर जाने से सड़क मार्ग घंटों आवाजाही बाधित रही।
जहां बस ट्रक चार पहिया वाहन की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
फिलहाल किसी भी तरह की जान माल की नुकसान की खबर नहीं मिली है।

तत्काल राहत कार्य दलों ने दोनों तरफ से बड़े बड़े पेड़ हवा तूफान से गिर गए पेड़ों को हटाया गया जहां तत्काल राहत मिली।

राहत कार्य में पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस के आला-अधिकारी व विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों ने रात के नींद हराम हो चुकी है जहां पूरी तरह हाईटेंशन लाइन व विद्युत खंभे पर पेड़ गिरने से ढूंढ चूंकि है, जिससे जिला मुख्यालय से गादीरास तक अभी फिलहाल विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप चालू नहीं की जा सकी है,वहीं विद्युत कर्मचारी बड़े बड़े पेड़ को हटाने में लगे हुए जहां त्वारित विद्युत व्यवस्था को बहाल की जा सके।

ज्ञात हो कि ग्राउंड रिपोर्ट में खबर लिखने तक ग्रामीण क्षेत्र मुरतोंडा (गोलागुडा) में लछिंदर यादव के इलेक्ट्रॉनिक आटो वाहन में पेड़ गिर जाने से आटो वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और मुरतोंडा पंचायत भवन में बड़ी पेड़ गिर जाने से पूरी भवन की छत-विक्षत हुई है साथ ही मंगलू यादव एवं सोनाधर यादव व अन्य ग्रामवासियों के मकान को हवा तूफान ने छत-विक्षत कर दी जहां भारी समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। जहां ग्रामीणों की भारी नुक़सान होती हुई नजर आ रही है पूरी ग्राउंड रिपोर्ट के बाद पूरी खबर सामने निकल कर आ सकती है।

सुकमा से बस्तर समय न्यूज चैनल के लिए बालक राम यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!