छत्तीसगढ़

ई ई और एससी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे, कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने लगाया आरोप।

ई ई और एससी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे, कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने लगाया आरोप।

बीजापुर: जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने बीजापुर के कार्यपालन अभियंता (EE) और बस्तर संभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में PMGSY के सड़क निर्माण कार्य बंद किए जाने की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेश शुक्ला ने कहा है कि बीजापुर PMGSY में लंबे समय से भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और अधिकारियों की मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ठेकेदारों में भारी नाराजगी है।
एसोसिएशन का कहना है कि यदि बीजापुर के ई ई और बस्तर के एस ई को तत्काल नहीं हटाया गया तो प्रदेशभर में PMGSY के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
वीरेश शुक्ला ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य रुकने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। वहीं बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिले में सुरक्षा बलों और आम ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर आगामी बारिश के मौसम में जब सड़क संपर्क बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वीरेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन

बीजापुर PMGSY में लगातार मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने ने कहा कि शासन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों को हटाने की मांग की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेशभर में PMGSY के कार्य बंद करने के लिए हम बाध्य होंगे।

फिलहाल इस मामले में शासन या PMGSY विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि सरकार एसोसिएशन की मांगों पर गंभीर होकर क्या कदम उठाती है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!