बड़ी खबर: गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, एक गांजा तस्कर फरार।

गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, एक गांजा तस्कर फरार।
संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के थाना सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,10 किलो 983 किलोग्राम गांजा जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार एक गांजा तस्कर आरोपी फरार।
पूछताछ में हुआ अंतर्राज्यीय गांजा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा।
मलकानगिरी ओडिशा से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर एवं विक्रेता।
इंड-टू-इंड अवैध गांजा सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त किया।
मामले में गांजा कीमती लगभग 5,49,150/-, नगदी रकम 2470 रुपए, 2 नग मोबाइल फोन एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹5,85,620/- मूल्य की संपत्ति बरामद की गई।
मौके पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया वहीं एक आरोपी फरार हुआ है।
पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी का सूचना देने पर सूचनाकर्ता की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
मोहम्मद जमीर खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी मंदिर हसौद, जिला रायपुर ने फरार हुआ है।
पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण IPS द्वारा जिला सुकमा में सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री रोहित शाह IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी सुकमा श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना सुकमा में दर्ज अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 20(ख)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।
6 जून 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सुकमा पुलिस द्वारा एनएच-30 मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 10 किलो 983 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,49,150/-, नगदी रकम 2470 रुपए, 01 नग मोबाइल फोन सहित कुल लगभग ₹5,56,620/- मूल्य की संपत्ति बरामद की गई।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि वे गांजा की खेप को रायपुर ले जाकर विक्रय करते थे। पूछताछ के दौरान गांजा की सप्लाई करवाने एवं इसके विक्रय व गांजा की व्यवस्था करने वाले अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल एक विशेष पुलिस टीम को उड़ीसा राज्य के जिला मलकानगिरी रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पतासाजी करते हुए आरोपी रोशन दत्ता को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से 01 नग मोबाइल फोन एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जब्त।
विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि मलकानगिरी जिला निवासी आरोपी गोकुल राय द्वारा गांजा की व्यवस्था एवं आपूर्ति की जाती थी। आरोपी की पतासाजी की गई, किन्तु वह फरार पाया गया। उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना सुकमा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक फैले अवैध गांजा तस्करी नेटवर्क का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया है। प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की कड़ियों को जोड़ते हुए अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
इन आरोपियों को पुलिस ने दबोचे।
मोहम्मद जमीर खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी मंदिर हसौद, जिला रायपुर (छ.ग.)।
तनिल राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी मंदिर हसौद, जिला रायपुर (छ.ग.)।
रोशन दत्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी माना कैंप, जिला रायपुर (छ.ग.)।
एक फरार हुआ आरोपी
गोकुल राय, निवासी जिला मलकानगिरी, ओडिशा।
जिला पुलिस सुकमा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु पुलिस प्रतिबद्ध है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




