छत्तीसगढ़

सीएम का दौरा रही सुकमा मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में किया विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण

सीएम का दौरा रही सुकमा मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में किया विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण

स्वास्थ्य से सम्मान तक—मुख्यमंत्री साय ने चश्मा पहनाकर और कृत्रिम पैर देकर बदली जिंदगियां

जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री—फूड बास्केट, चश्मा, कृत्रिम पैर और अधिकार पत्रों की सौगात

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मिनी स्टेडियम सुकमा मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों में जाकर आम नागरिकों एवं हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री श्री साय ने टीबी मुक्त 7 पंचायतों को प्रमाण पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा का मोमेंटो भेंट किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि अब तक कितनी पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले की 28 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सराहना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने 3 टीबी हितग्राहियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फूड बास्केट प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने नियद क्षेत्र के मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाए मरीजों को स्वयं चश्मा पहनाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने भी हितग्राहियों को चश्मा पहनाया। साथ ही मरीजों को दवा एवं आई ड्रॉप वितरित कर उन्हें साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य स्टॉल में ही 3 उपस्वास्थ्य केंद्रों – मूर्तोंडा, पेंटा और कांकेरलंका को गुणवत्ता सेवाओं के लिए एनक्वास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई।

समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल हमले के दौरान आईईडी ब्लास्ट से पैर गंवा चुके 5 हितग्राहियों को कृत्रिम पैर प्रदान किए। इसके अलावा 4 व्हीलचेयर और 3 ट्राइसिकल भी वितरित किए गए। साथ ही 6 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पहचान पत्र प्रदान कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।

एनआरएलएम स्टॉल में मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे “लखपति दीदी से करोड़पति दीदी” बनने का लक्ष्य रखें। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्टॉल में पहुंचकर हितग्राहियों से बातचीत की और आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल में 15 वनाधिकार पत्र वितरित किए गए, जिससे आदिवासी परिवारों को उनके अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

वन विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री श्री साय ने तेंदूपत्ता बूटा कटाई हेतु सहकारी समिति तोंगपाल को 4 लाख 27 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके साथ ही एक हितग्राही को तेंदूपत्ता संग्रहण कार्ड भी वितरित किया गया। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति जग्गावरम में प्रशंक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं तुंगल बांध में कार्यरत पुनर्वासित स्व सहायता समूह की महिलाओं को 2 ई-रिक्शा प्रदान कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, श्री संजीव झा, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री पी सुंदरराज, कलेक्टर श्री अमित कुमार, एसपी श्री किरण चव्हाण, सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर, डीएफओ श्री अक्षय भोंसले सहित जनप्रतिनिधि और हितग्राही उपस्थित थे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!