जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, किरण चव्हाण ने रक्तदान दी।

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, किरण चव्हाण ने रक्तदान दी।
रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले में 36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सोमवार को जिला अस्पताल,में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों की मदद के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था। इस अभियान में सबसे पहले पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने रक्तदान किया।
अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, और स्वयंसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
एस डी ओ पी, सुकमा परमेश्वर तिलकवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा माह संचालित हो रही है, जिसके तहत जिला अस्पताल में आरंभ किया गया उन्होंने कहा कि सभी से अपील की है रक्तदान करें और दूसरे की जान बचाने में योगदान दिया जाए।




