छत्तीसगढ़

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है: विश्वराज सिंह चौहान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है: विश्वराज सिंह चौहान

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के सुकमा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासनकाल की शिक्षा संबंधी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीति कर रही है।

जारी बयान में विश्वराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावी नहीं रही और वर्षों तक देश को समग्र शिक्षा नीति नहीं मिल सकी। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा व्यवस्था को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तथा छात्र आंदोलनों का कथित रूप से देश विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग न हो, इस उद्देश्य से देशहित में इस्तीफा दिया। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल को शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव का दौर बताया।

भाजपा जिला महामंत्री ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने शिक्षा बजट में वृद्धि की, नए आईआईटी, आईआईएम और एम्स संस्थानों की स्थापना की तथा भारतीय भाषाओं में तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और पीएम श्री स्कूल जैसी योजनाओं का विस्तार किया गया।

विश्वराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास और शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और इसी कारण केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!