छत्तीसगढ़

JOIN BJYM 2026 सदस्यता अभियान को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन, 150 से अधिक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

JOIN BJYM 2026 सदस्यता अभियान को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन, 150 से अधिक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

संवाददाता, बालक राम यादव
सुकमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “JOIN BJYM 2026” सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को सुकमा में युवा साथियों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशाल सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 150 से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की शुरुआत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभन गंदामी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अभियान के उद्देश्य और संगठन विस्तार की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक युवाओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि युवा पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि “JOIN BJYM 2026” अभियान के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े अधिकाधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ से कम से कम 50 नए युवाओं को जोड़कर इस अभियान को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता सोयम मुक्का, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कोरस सन्नू, भाजपा जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान एवं बलिराम नायक, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, दिलीप पेद्दी, जिला मंत्री संजय सोढ़ी, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, जिला प्रभारी कृति पहाड़ी, सहप्रभारी संजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, दोरनापाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुदूर क्षेत्रों जगरगुंडा एवं चिंतलनार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा एक स्वर में “JOIN BJYM 2026” सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे ने किया, जबकि अंत में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!