छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: सुकमा में भाजपा की चुनावी जमीन मजबूत करने की कवायद!

सुकमा में भाजपा की चुनावी जमीन मजबूत करने की कवायद!

राहुल टिकरिया–अरुण भदौरिया की अहम मुलाकात में बूथ से लेकर युवाओं तक संगठन मजबूत करने की रणनीति पर मंथन

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा। जिले के भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद के बीच रविवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया की अहम मुलाकात हुई। सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश नेतृत्व के सुकमा प्रवास के दौरान हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अरुण सिंह भदौरिया ने राहुल टिकरिया का पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर मंथन हुआ। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों में आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया।
बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत बैठक में आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। युवा मोर्चा की कार्ययोजना और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को भी बैठक में प्रमुखता दी गई।

छिंदगढ़ में साथ सुनी ‘मन की बात’ :
संगठनात्मक बैठक के बाद राहुल टिकरिया और अरुण सिंह भदौरिया छिंदगढ़ पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
प्रदेश नेतृत्व के प्रवास और स्थानीय नेताओं के साथ हुई चर्चा को भाजपा के आगामी संगठनात्मक अभियानों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने पर जोर रहा।

ये रहे मौजूद :

युवा मोर्चा संगठन सह-प्रभारी संजय साहू, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मड़कम, प्रदेश मंत्री लोकेश साहू, पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक यादव, राजकुमार कश्यप, रमेश यादव, फरहान हासमी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!