छत्तीसगढ़

विक्रम मंडावी भाजपा पर बरसें : प्रेस वार्ता में बोले—बीजेपी सरकार ने पांचवीं बार बढ़ाए बिजली दर, जनता में भारी आक्रोश: स्मार्ट मीटर जबरन थोपने का लगाया आरोप।नक्सली मुक्त सभी दलों एवं जवानों की देन।

विक्रम मंडावी भाजपा पर बरसें : प्रेस वार्ता में बोले—बीजेपी सरकार ने पांचवीं बार बढ़ाए बिजली दर, जनता में भारी आक्रोश: स्मार्ट मीटर जबरन थोपने का लगाया आरोप।नक्सली मुक्त सभी दलों एवं जवानों की देन।

रिपोर्टर, बालक राम यादव
सुकमा: जिले के सर्किट हाउस में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बिजली बिल एवं अन्य मुद्दों को लेकर पत्रकारों के बीच प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवीं बार बिजली बिल बढ़ोतरी की है।
वर्तमान समय में जनमानस भारी आक्रोशित हैं,कि जिस तरीके से बिजली बिल बढ़ोतरी होना भारी भरकम बिजली का बिल लोगों के बीच में जो पहुंच रहा है,उसे जनता में भारी अक्रोश है।

स्मार्ट मीटर से जनमानस में हाहाकार।

उसके साथ-साथ जो स्मार्ट मीटर के रूप में जो लगाया जा रहा है उसे जबरन जनता के ऊपर थोपा जा रहा है।

भाजपा सरकार में जिस तरीके से 12% विद्युत ईंधन रूप में बढ़ोतरी किया है।
भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है और पिछले ढाई वर्षो में लगातार जनता के ऊपर बोझ डालने का काम कर रही है,और 400 यूनिट बिजली माफ और बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दी गई है।
यह जो एक माह में ऑनलाइन ऑफलाइन भेजा जा रहा है क्षमता से बिना बिल बढ़ रहा है। जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल और सबसे तीन गुना आया है,जबकि उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली बिल से परेशान हो रहे हैं।

भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम भी किस तरीके से पूरे प्रदेश में गर्मी का सीजन और भारी गर्मी उमस में भी बिजली कटौती हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इसका पूरे देश भर में विरोध हो रहा है।

यूपी में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन वहां पर सरकार ने जनता के विरोध के चलते वापस लिया है।

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार से मांग करते हुए कहा कि योजना फिर से लागू किया जाए और जनता को राहत देने का काम किया जाए।
जनता के हित में किसानों के हित में पहले की योजना को वापस लाए।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ एवं आम जनता के साथ मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ते हुए, उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मंडावी ने नक्सली मुक्त पर दो टूक कहा।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने नक्सली मुक्त सुकमा के बारे में सवाल किया गया उन्होंने बताया कि शांति बस्तर और विकास हो यह सभी चाहते हैं और पूरी जनता पूरे बस्तर के लोग चाहते हैं। इसमें कोई दोहराएं नहीं है और जहां तक बस्तर की बात है तो इसमें सभी का योगदान है, नक्सली मुक्त पर भारतीय जनता पार्टी का ही योगदान नहीं है।

हर दल हर सरकार यहां के जवान सीआरपीएफ जवान कोबरा की जवान तमाम पुलिस अधिकारी जनप्रतिनिधि सबका योगदान के चलते ही आज बस्तर शांति हुआ है,और विकास की वजह से हुआ है।

वहीं सरकार दूसरी ओर जिस तरीके से बस्तर के संसाधनों को रोकने का काम बड़े जोरों से चल रहा है जल जंगल जमीन को लूटने का काम चल रहा है, तो सरकार उसमें भी अपनी बात रखना चाहिए क्या बस्तर की जनता ने ऐसा नक्सली मुक्त व्यवस्था की परिकल्पना किया था जहां पर संसाधनों को लूटा जा रहा है जहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!